फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   several killed in elephant attack in East Singhbhum district Jharkhand news in hindi

Jharkhand: सिंहभूम जिले में हाथी के हमले में महिला समेत दो की मौत, लोगों का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

Sun, 28 Jul 2024 02:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 28 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

एक अन्य घटना में एक जंगली हाथी के हमले में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, महिला मलबे में दब गई थी। महिला की पहचान बासो हंसदाह के तौर पर की गई है। हाथी ने जब हमला किया, तब महिला सो रही थी।

विज्ञापन
several killed in elephant attack in East Singhbhum district Jharkhand news in hindi
हाथी के हमले में दो की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथी के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रविवार की सुबह एक 70 वर्षीय व्यक्ति जंगल की तरफ शौच करने गया, जहां हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। हाथी ने बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया और उसे कुछ दूर घसीटकर ले गया फिर मार डाला। 
विज्ञापन


एक अन्य घटना में एक जंगली हाथी के हमले में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, महिला मलबे में दब गई थी। महिला की पहचान बासो हंसदाह के तौर पर की गई है। हाथी ने जब हमला किया, तब महिला सो रही थी। प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने दोनों घटनाओं की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि इस घटना के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के हमले के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़कों पर नाकाबंदी करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। दोनो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed