{"_id":"6751458b1b5d53b1ba05645f","slug":"several-killed-in-car-truck-collision-in-gumla-jharkhand-news-in-hindi-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गुमला में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल लोगों का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गुमला में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल लोगों का इलाज जारी
Thu, 05 Dec 2024 11:47 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:47 AM IST
सार
बसिया के एसडीपीओ नजीर अख्तर ने बताया कि कार में सवार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सिमडेगा से रांची लौट रहे थे। मृतकों की पहचान प्रवीण कुमार, रतन घोष और पवन साहू के रूप में की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बसिया पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत वन चेकपोस्ट के पास देर रात करीब दो बजे घटी। गुमला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। चेकपोस्ट के पास कार बीड़ी पत्ता लदे ट्रक से टकरा गई।
गुमला पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।" बसिया के एसडीपीओ नजीर अख्तर ने बताया कि कार में सवार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सिमडेगा से रांची लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रांची के पिस्का मोड़ इलाके के रहने वाले प्रवीण कुमार, रतन घोष और पवन साहू के रूप में की गई।