{"_id":"677550ee183347b9850b99c6","slug":"several-died-in-jharkhand-s-hazaribag-including-who-tried-to-rescue-man-from-well-says-official-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पत्नी से विवाद के बाद मोटरसाइकिल के साथ कुएं में कूदा शख्स, बचाने की कोशिश में चार अन्य की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पत्नी से विवाद के बाद मोटरसाइकिल के साथ कुएं में कूदा शख्स, बचाने की कोशिश में चार अन्य की गई जान
Wed, 01 Jan 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:58 PM IST
सार
Jharkhand: हजारी बाग के चारही इलाके में पत्नी के साथ विवाद के बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ कुएं में कूदा। व्यक्ति को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास में चार युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक व्यक्ति को कुएं से बचाने के प्रयास में चार लोगों की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के चारही इलाके में हुई। घटना में पांच लोगों की मौत हुई। इनमें चार लोग वह हैं, जो व्यक्ति को कुएं से बचाने की कोशिश कर रहे थे। सुंदर कर्मली (27 वर्षीय) का अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ घरेलू विवाद हुआ। जिसके बाद कर्मली ने गुस्से में आकर मोटरसाइकिल सहित कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बिशनगढ़ के एसडीपीओ बी.एन. प्रसाद ने बताया कि सुंदर को बचाने के लिए एक-एक कर चार लोग कुएं में उतरे। लेकिन सभी की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राहुल कर्मली (26 वर्षीय) विनय कर्मली, पंकज कर्मली और सूरज भुइयां (सभी 24 वर्षीय) के रूप में हुई। सुरक्षा के लिए कुएं को ढक दिया गया है और उसके पास जाने पर रोक लगा दी गई है। घटना पूरे इलाके में शोक और चिंता का विषय बनी हुई है।