फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Several bank accounts linked to cybercriminals frozen in Jharkhand

Cyber Crime: झारखंड में साइबर क्रइम से जुड़े 8674 बैंक खाते फ्रीज; 494 लोग गिरफ्तार, 107 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 11:34 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

झारखंड में साइबर क्राइम से जुड़े 8674 बैंक खाते हुए फ्रीज, इस मामले में अभी तक 494 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Several bank accounts linked to cybercriminals frozen in Jharkhand
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड में साइबर अपराधियों से जुड़े 8674 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। सीआईडी के एक अधिकारी के अनुसार इन खातों को फिसिंग गतिविधियों के तहत इस्तेमाल होने के संदेह में फ्रीज किया गया है।
विज्ञापन


देवघर जिले में करीबन 2002 खातों को फ्रीज किया गया है। वहीं धनबाद में 1183 और रांची में 959 खाते फ्रीज हुए हैं। अधिकारी ने बताया, 'हमें इंडियन साइबरक्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से फ्रीज किए गए खातों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद हमने जिलों और बैंकों के आधार पर सूची तैयारी की।'
विज्ञापन


साइबर क्राइम मामले में 494 लोग गिरफ्तार 
झारखंड अपराध जांच केंद्र के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा, 'बैंक खातों के वेरिफिकेशन के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक के साथ इस सूची को शेयर किया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर ये बैंक खाते फर्जी या साइबर क्राइम से जुड़े पाए गए तो उनके खिलाफ उचित कर्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि झारखंड में सीआईडी साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है। इस मामले में 494 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 107 लोगों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा 1,164  मोबाइल फोन और 1,725 सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। देवघर, गिरिडीह, बोकारो, जामतारा और रांची समेत विभिन्न जिलों में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। 


पुलिस ने बताया कि सोमवार को बोकारो से 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि सभी आरोपी सहकारी कॉलोन के पास किराए के मकान में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed