{"_id":"65a61ab933c57695bf0725bd","slug":"several-bank-accounts-linked-to-cybercriminals-frozen-in-jharkhand-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: झारखंड में साइबर क्रइम से जुड़े 8674 बैंक खाते फ्रीज; 494 लोग गिरफ्तार, 107 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: झारखंड में साइबर क्रइम से जुड़े 8674 बैंक खाते फ्रीज; 494 लोग गिरफ्तार, 107 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 16 Jan 2024 11:34 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:34 AM IST
सार
झारखंड में साइबर क्राइम से जुड़े 8674 बैंक खाते हुए फ्रीज, इस मामले में अभी तक 494 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झारखंड में साइबर अपराधियों से जुड़े 8674 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। सीआईडी के एक अधिकारी के अनुसार इन खातों को फिसिंग गतिविधियों के तहत इस्तेमाल होने के संदेह में फ्रीज किया गया है।
देवघर जिले में करीबन 2002 खातों को फ्रीज किया गया है। वहीं धनबाद में 1183 और रांची में 959 खाते फ्रीज हुए हैं। अधिकारी ने बताया, 'हमें इंडियन साइबरक्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से फ्रीज किए गए खातों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद हमने जिलों और बैंकों के आधार पर सूची तैयारी की।'
साइबर क्राइम मामले में 494 लोग गिरफ्तार
झारखंड अपराध जांच केंद्र के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा, 'बैंक खातों के वेरिफिकेशन के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक के साथ इस सूची को शेयर किया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर ये बैंक खाते फर्जी या साइबर क्राइम से जुड़े पाए गए तो उनके खिलाफ उचित कर्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
बता दें कि झारखंड में सीआईडी साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है। इस मामले में 494 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 107 लोगों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा 1,164 मोबाइल फोन और 1,725 सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। देवघर, गिरिडीह, बोकारो, जामतारा और रांची समेत विभिन्न जिलों में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को बोकारो से 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि सभी आरोपी सहकारी कॉलोन के पास किराए के मकान में रहते थे।