फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Seven people of the same family found dead in ranchi

रांची में बुराड़ी जैसी घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

Mon, 30 Jul 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 30 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Seven people of the same family found dead in ranchi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

दिल्ली के बुराड़ी और झारखंड के हजारीबाग जैसा एक और मामला रांची से सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मरने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार कांके इलाके के बोड़या में किराये के मकान में रहता था।

विज्ञापन


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि बाकी लोगों के शव बिस्तर पर पड़े थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि आर्थिक तंगी की वजह से सभी लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था, जिसकी वजह से वो घर का किराया भी नहीं दे पा रहे थे। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के भागलपुर का रहना वाला था परिवार

मकान मालिक ने बताया कि बिहार के भागलपुर के रहने वाले दीपक झा अपने परिवार के साथ मकान में रहते थे। वो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था।

घटना का पता ऐसे चला

सोमवार की सुबह इस घटना का पता तब चला जब दीपक झा की बेटी को स्कूल ले जाने के लिए गाड़ी आई। इस दौरान ड्राइवर ने काफी हॉर्न बजाया, लेकिन घर से कोई भी बाहर नहीं निकला। इसके बाद मकान मालिक के ही घर में रह रहा एक बच्चा उसे बुलाने के लिए चला गया। लेकिन वहां का नजारा देख वो घबराकर वहां से भाग आया और अपने परिवार को इसकी सूचना दी। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो सभी के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गोदरेज कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे दीपक

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक झा गोदरेज कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। वो अपने माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे और छोटे भाई के साथ रहते थे। छोटा भाई भी किसी कंपनी में ही प्राइवेट नौकरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।

बता दें कि इससे पहले झारखंड के ही हजारीबाग में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा, दिल्ली के बुराड़ी में भी पिछले दिनों एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed