फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Senior IPS officer Ajay Kumar Singh new Jharkhand DGP news in hindi

Jharkhand: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी, खत्म हुआ नियुक्ति विवाद

Wed, 15 Feb 2023 03:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 03:31 AM IST
सार

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सिन्हा 31 जनवरी 2022 को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी डीजीपी के पद पर काबिज हैं।

विज्ञापन
Senior IPS officer Ajay Kumar Singh new Jharkhand DGP news in hindi
ज्ञारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह - फोटो : social media

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। मंगलवार को एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। 11 फरवरी को सेवानिवृति हुए 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा के बाद राज्य के नए पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


खत्म हुआ नियुक्ति विवाद
गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान में कहा कि अजय कुमार सिंह(1989 बैच) अजय कुमार पुलिस महानिदेशक, झारखंड के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया जा रहा है। इसके साथ, डीजीपी की नियुक्ति पर विवाद समाप्त हो गया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में झारखंड सरकार और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा के खिलाफ एक अवमानना याचिका का निस्तारण कर दिया था, जब राज्य सरकार ने कहा था कि उसे यूपीएससी से तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम प्राप्त हुए हैं और 12 फरवरी को नए डीजीपी की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन


याचिका में लगाया गया आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया है कि सिन्हा 31 जनवरी 2022 को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी डीजीपी के पद पर काबिज हैं। झारखंड सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली शीर्ष अदालत की पीठ को बताया कि संघ लोक सेवा आयोग ने 5 जनवरी को तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। शीर्ष अदालत ने 19 दिसंबर को झारखंड में नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति में देरी पर संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को यूपीएससी को जवाब देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed