फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   senior bjp leader yashwat sinha injured in jail

जेल में बंद यशवंत सिन्हा घायल

Fri, 13 Jun 2014 09:05 PM IST
एजेंसी/हजारीबाग, झारखंड
एजेंसी/हजारीबाग, झारखंड Updated Fri, 13 Jun 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
senior bjp leader yashwat sinha injured in jail

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शुक्रवार को झारखंड की हजारीबाग सेंट्रल जेल में कुर्सी से गिरने पर घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त  हुआ, जब वह कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। तभी अचानक वह कुर्सी से गिर गए।

विज्ञापन


सिन्हा को सिर में कई चोटें आई हैं।

जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

3 जून से 14 दिन की के लिए जेल में हैं सिन्हा

senior bjp leader yashwat sinha injured in jail

पिछले दिनों हजारीबाग में बिजली कटौती को लेकर यशवंत सिन्हा ने आंदोलन किया था। उसी दौरान उन पर बिजली विभाग के जनरल मैनेजर को बंधक बनाए जाने का आरोप लगा। इसी मामले में उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

यशवंत सिन्हा ने इस मामले में जमानत लेने से इनकार कर दिया था।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भाजपा के सीनियर नेता राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन ने जेल में यशवंत सिन्हा से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने सिन्हा को भेजा ‌संदेश

senior bjp leader yashwat sinha injured in jail

राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का संदेश लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह के संदेश में कहा गया है कि यशवंत सिन्हा पहले जमानत लेकर जेल से बाहर आएं, उसके बाद आगे की लड़ी जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से रिहा कर दिया है लेकिन अभी बेल न लेने से कुछ दिन उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed