{"_id":"6384e42b0c133d6b680debfc","slug":"security-forces-20-kg-ied-found-in-container-during-joint-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, कंटेनर में मिला 20 किलो IED","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, कंटेनर में मिला 20 किलो IED
Mon, 28 Nov 2022 10:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:09 PM IST
सार
हजारीबाग के एक जंगली इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक के कंटेनर के अंदर विस्फोटक उपकरण छिपा हुआ पाया गया। आईईडी को नष्ट कर दिया गया है। हजारीबाग जिले के जोभी खुटवार अक्ष के वन क्षेत्र में राज्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
Jharkhand IED Recovered
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22-बटालियन ने सोमवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जब्त किया, जिसका वजन 20 किलोग्राम था।
विज्ञापन
हजारीबाग के एक जंगली इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक के कंटेनर के अंदर विस्फोटक उपकरण छिपा हुआ पाया गया। आईईडी को नष्ट कर दिया गया है। हजारीबाग जिले के जोभी खुटवार अक्ष के वन क्षेत्र में राज्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। सीआरपीएफ ने एक ट्वीट कर विस्फोटक उपकरण बरामद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने एक खोजी कुत्ते के साथ तलाशी अभियान चलाया था। खोजी कुत्ते का मैलेट बताया जा रहा है। मैलेट ने ही विस्फोटकों की उपस्थिति का संकेत दिया था। मैलेट के इशारे के बाद सैनिकों ने एक स्टील कंटेनर में रखा आईईडी बरामद किया।
विज्ञापन
इसक बाद तत्काल इलाके को आइसोलेट कराया गया। दस्ते ने मानक सुरक्षा और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डिवाइस को डिफ्यूज कर दिया।