{"_id":"6270494dabdcdf4148203d96","slug":"school-teacher-held-in-jharkhand-for-sexually-assaulting-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: स्कूली छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: स्कूली छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Tue, 03 May 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जमशेदपुर।
पीटीआई, जमशेदपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 03 May 2022 02:42 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद परिवार ने उससे पूछताछ की, तब उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित के परिवार द्वारा कदमा पुलिस थाने में दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी स्कूल के 40 वर्षीय शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद परिवार ने उससे पूछताछ की, तब उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित के परिवार द्वारा कदमा पुलिस थाने में दर्ज करायी गई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया है, जिसमें पिछले सप्ताह किया गया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।
विज्ञापन
शिकायत में लड़के ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने उसकी बात नहीं माने जाने पर उसे (लड़के) और उसकी बहन को फेल करने की धमकी दी थी।
कदमा पुलिस थाने के प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन