फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   School closed in Jharkhand from June 12 to 14 decision taken due to heat and heat wave Updates

Jharkhand: झारखंड में 12 से 14 जून तक स्कूल बंद, गर्मी और लू के कारण लिया गया फैसला

Sun, 11 Jun 2023 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Jun 2023 09:01 PM IST
सार

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि कम से कम अगले पांच दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है। इस दौरान 15 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन
School closed in Jharkhand from June 12 to 14 decision taken due to heat and heat wave Updates
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी के मद्देनजर 12 जून से तीन दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और प्रदेश में संचालित सभी निजी स्कूल 12 जून से 14 जून तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि कम से कम अगले पांच दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है। इस दौरान 15 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया था। राज्य भर में अधिकतम तापमान 38-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मुख्य रूप से राज्य के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में गिरावट का उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed