फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   RSS leader Hosabale said Need to highlight contributions made by tribals in all spheres

Bhopal: RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- आदिवासियों ने दिया हर क्षेत्र में योगदान, आगे लाने की जरूरत

Mon, 12 Dec 2022 02:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 02:45 AM IST
सार

संघ के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को भुला दिया गया था लेकिन अब उनकी प्रशंसा की जा रही है, उन्हें पहचान दी जा रही है और उन्हें उचित सम्मान मिल रहा है। 

विज्ञापन
RSS leader Hosabale said Need to highlight contributions made by tribals in all spheres
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने रविवार को देश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों द्वारा किए गए असाधारण योगदान को प्रमुखता से सामने लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को भुला दिया गया था लेकिन अब उनकी प्रशंसा की जा रही है, उन्हें पहचान दी जा रही है और उन्हें उचित सम्मान मिल रहा है। लेकिन अन्य क्षेत्रों में आदिवासी लोगों के योगदान को प्रमुखता से सामने लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


आदिवासी समुदायों ने सभी क्षेत्रों में दिया असाधारण योगदान
होसबोले ने कहा कि आदिवासी समुदायों ने व्यापार, वाणिज्य, शिक्षा, ज्ञान, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। उन्होंने यहां वनवासी कल्याण परिषद के नए भवन में एक कौशल केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह इतिहास में दर्ज है, लेकिन यह भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी शिक्षा प्रणाली उन्हें समाज के सामने सफलतापूर्वक नहीं ला पाई। उन्होंने कल्याण परिषद परिसर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी तांत्या भील की प्रतिमा का अनावरण भी किया। होसबोले ने कहा कि झारखंड के लोगों के पास प्रतिभा और ज्ञान का विशाल खजाना है। बड़े शहरों में भी अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वालों की प्रतिभा, कार्यों और योगदान की स्थायी प्रदर्शनी लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


आरएसएस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 
इससे पहले लाल परेड ग्राउंड में फिटनेस और लाठी कौशल सहित अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद 2,500 से अधिक आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। भारत का लोह मान रहे हैं। होसबोले ने कहा कि संघ देश को विश्वगुरु बनाने के लिए काम कर रहा है। व्यक्तित्व निर्माण और देश को गौरव प्राप्त करने के लिए समाज को एकजुट करना आरएसएस के दो मुख्य उद्देश्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed