फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rod accident Two motorcycle collided head on in Palamu district jharkhand news in hindi

Jharkhand: पलामू में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर; दो की मौत, तीन को लगी चोट

Tue, 26 Mar 2024 05:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Mar 2024 05:15 PM IST
सार

हादसे में तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय लखन भुइयां और 23 वर्षीय जीतू भुइयां के तौर पर की गई है।

विज्ञापन
rod accident Two motorcycle collided head on in Palamu district jharkhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह राजधानी रांची से 195 किमी दूर कोकरसा गांव में घटी। पाटन पुलिस स्टेशन के प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जबकि विपरित दिशा से आने वाली दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन यात्रियों में से दो की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए।" घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय लखन भुइयां और 23 वर्षीय जीतू भुइयां के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


होली के जश्न के दौरान व्यक्ति ने अपने सहकर्मी की चाकू मारकर की हत्या
रामगढ़ जिले में होली के जश्न के दौरान स्टील प्लांट में एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना हेमतपुर गांव में एक प्राइवेट स्टाल फैक्टरी के परिसर में सोमवार की रात को घटी। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला पुलिस स्टेशन के प्रभारी हरिपद टुड्डू ने बताया कि छतरा जिले के प्रतापपुर के निवासी 24 वर्षीय बिपत भारती को उसके सहकर्मी मंजय कुमार ने चाकू मारी। चाकू लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बिपत भारती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


जंगली सुअर के हमले में एक की मौत
सिमडेगा जिले में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य छह घायल हो गए हैं। यह घटना राजधानी रांची से 140 किमी दूर पिथरा पंचायत की है। गांववाले होली की तैयारी कर रहे थे, तभी जंगली सुअर ने उनपर हमला कर दिया। 


जिला के वन अधिकारी ने बताया कि पहली बार पंचायत में जंगली सुअर के कारण तना नुकसान हुआ है। इससे पहले यहां के लोग हाथी से परेशान थे। मृतक की पहचान निकोलस टोप्पो के तौर पर की गई है। वन रेंज अधिकारी एस एस चौधरी ने कहा कि मृतक के परिजनों को 10,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। घायलों को 5,000 रुपये देने का वादा किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed