फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RJD President Lalu Prasad Yadav release postponed again

कोरोना का असर: एक बार फिर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रिहाई टली

Wed, 28 Apr 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रांची।
एजेंसी, रांची। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Apr 2021 05:46 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से झारखंड बार काउंसिल के निर्देश पर वकील अब दो मई तक कोर्ट के किसी भी कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन
RJD President Lalu Prasad Yadav release postponed again
लालू प्रसाद यादव - फोटो : PTI

विस्तार

चारा घोटाले के लंबित आखिरी मामले में जमानत मिलने के एक सप्ताह के बाद भी राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रिहाई तीन मई तक टल गई है।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से झारखंड बार काउंसिल के निर्देश पर वकील अब दो मई तक कोर्ट के किसी भी कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में वकीलों के तीन मई को अदालती कार्य शुरू करने के बाद ही लालू की जमानत का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन


इससे पहले 17 अप्रैल को करोड़ों रुपये के चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद को ही झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। लालू के वकील ने उस समय कहा था कि वह 19 अप्रैल को विशेष सीबीआई कोर्ट खुलने के बाद उनकी रिहाई के लिए हाईकोर्ट का ऑर्डर लेकर जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनकी रिहाई की प्रक्रिया झारखंड बार काउंसिल की बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से वकीलों को 25 अप्रैल तक न्यायिक कार्य से दूर रहने निर्णय की वजह से टल गई। काउंसिल ने 25 अप्रैल को एक बार फिर बैठक के बाद प्रतिबंध दो मई तक बढ़ा दिया गया है।

नीतीश सरकार धृतराष्ट्र की तरह चुपचाप बैठी है: तेजस्वी
वहीं बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोरोना से राज्य में पैदा हुए संकट पर कहा कि 'बिहार के अस्पतालों में बेड नहीं हैं। इंजेक्शन नहीं हैं। ऑक्सीजन नहीं है। कैसे मदद करें। बिहार के 39 जिलों में से 10 जिलों में पांच से अधिक वेंटिलेटर तक नहीं हैं। कितनी शर्मनाक बात है कि बिहार के जिला मुख्यालयों में वेंटिलेटर ऑपरेटर तक नहीं हैं। इतना असहाय, असमर्थ कभी अनुभव नहीं किया। एक इंसान होने के नाते चाहकर भी गुहार लगा रहे, मदद मांग रहे, तड़प रहे सभी जरूरतमंदो की मदद नहीं कर पा रहा हूं। अस्पतालों में फोन लगवाओ तो जवाब आता है कुछ नहीं कर सकते। भ्रष्ट सरकार धृतराष्ट्र की तरह हाथ पर हाथ धरे बैठी है।'

उन्होंने कहा कि सरकार बस विज्ञापन देकर और आंकड़ों को कम कर धूल झोंकने के फिराक में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed