{"_id":"057b0598045260889342717419d5de48","slug":"rjd-leader-shot-at-over-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने RJD नेता को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने RJD नेता को मारी गोली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 24 May 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गरहवा में दो मोटरसाइकल सवारों ने आरजेडी नेता अब्दुल खली कुरैशी की गुरुवार को गोली मार दी।
विज्ञापन
टीओआई में छपी खबर के मुताबिक आरजेडी नेता अब्दुल अपने घर के नजदीक की ऊंचारी मस्जिद जा रहे थे। तभी दो मोटरसाइकल सवारों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।
आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और तुरंत गरहवा सरदार अस्पताल लेकर गए। लेकिन गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यहां ऊंचारी मस्जिद को लेकर दो पार्टियों में विवाद चल रहा था जिनमें से अब्दुल खली एक का समर्थन कर रहे थे।
यह विवाद करीब-करीब 6 महीने से चल रहा था। और माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते अब्दुल खली की गोली मार दी गई।
आरजेडी राज्य प्रमुख गिरिनाथ ने रांची अस्पताल पहुंच कर उनकी हालत का जायजा लिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत इस वक्त स्थिर है।