{"_id":"5beed71ebdec22699a73a63b","slug":"rjd-chief-lalu-prasad-yadav-health-damaged-sugar-level-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, बढ़ा ब्लड शुगर का लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, बढ़ा ब्लड शुगर का लेवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू ने आज सुबह डॉक्टरों से बेचैनी, चक्कर आने और सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद बाहर से तुरंत स्पेशल डॉक्टरों की टीम को उनके इलाज के लिए बुलाया गया है। उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल कुछ बढ़ गया है। बता दें कि अभी तक उनका इलाज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के पेइंग वार्ड में चल रहा था।
डॉक्टर्स का कहना है कि लालू शुगर और इन्फेक्शन के साथ साथ कई अन्य बिमारियों से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उनका शरीर बिमारियों से लड़ने में साथ नहीं दे रहा है। अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ब्लड शुगर लेवल बढ़कर 190 पर पहुंचा गया है। इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें दो तरह के एंटीबायोटिक्स देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। उन्हें इलाज के लिए रांची हाईकोर्ट से 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत मिली है। 16 मई को लालू के बेल बॉन्ड की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें किडनी स्टोन, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है।