फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Review meeting of Sustainable Development Goals in Jharkhand, Chief Secretary advised UNICEF for coordination

Jharkhand: झारखंड में सतत विकास लक्ष्य की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने दी यूनिसेफ को समन्वय और निगरानी की सलाह

Tue, 01 Jul 2025 09:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 09:00 PM IST
सार

मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड में यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने यूनिसेफ को विभागों के साथ समन्वय बनाकर नियमित समीक्षा करने, डाटा साझा करने और योजनाओं की निगरानी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। 
 

विज्ञापन
Review meeting of Sustainable Development Goals in Jharkhand, Chief Secretary advised UNICEF for coordination
झारखंड में सतत विकास लक्ष्य की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में सतत विकास लक्ष्य (SDG) की उपलब्धियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने यूनिसेफ को राज्य के सभी संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और कार्यों की नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड सरकार भी सतत विकास के लिए यूनिसेफ की ही तरह कार्य कर रही है। ऐसे में यूनिसेफ और राज्य सरकार द्वारा जुटाए गए डाटा एक-दूसरे के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने विभागों के साथ यूनिसेफ को हर पखवाड़े बैठक करने का निर्देश भी दिया, ताकि योजनाओं में बेहतर तालमेल बन सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन बैठकों में यूनिसेफ अपने फील्ड अनुभव, कार्य और सुझाव साझा करे और यह सुनिश्चित करे कि बच्चों को केंद्र में रखकर सरकार की योजनाओं के साथ किस तरह और प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है। योजनाओं की निगरानी और परिणाम पर विशेष ध्यान देने की बात भी उन्होंने कही। मुख्य सचिव ने सामाजिक प्रक्षेत्र में अन्य राज्यों में यूनिसेफ द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का अध्ययन कर झारखंड में उनके क्रियान्वयन हेतु ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने योजना विभाग के साथ एकीकृत पोर्टल पर डाटा साझा करने के निर्देश दिए ताकि डाटा के मेल में कोई असमानता न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चतरा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान पूर्व टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पोषण से जुड़ी समस्याओं और समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों के सतत विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। हाथ की सफाई को लेकर यूनिसेफ की जागरूकता पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में यूनिसेफ संबंधित विभागों के साथ मिलकर जागरूकता और सशक्तिकरण का कार्य करे। बैठक की शुरुआत में यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख कानिनिका मित्रा और उनकी टीम ने राज्य में बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों और अब तक की उपलब्धियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। समीक्षा बैठक में सचिव मस्त राम मीणा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, उमाशंकर सिंह, मती नेहा अरोड़ा सहित यूनिसेफ के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed