{"_id":"6863eb1af1007ef05e063e15","slug":"jharkhand-former-tspc-naxalite-arrested-during-naxal-operation-in-chatra-weapons-recovered-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चतरा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान पूर्व टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चतरा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान पूर्व टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
Tue, 01 Jul 2025 08:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:24 PM IST
सार
झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत पूर्व टीएसपीसी नक्सली सीकेन्द्र राम उर्फ जगदीश राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी टंडवा क्षेत्र में अपराधियों का गिरोह बनाकर सड़क लूट और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
पूर्व टीएसपीसी नक्सली सीकेन्द्र राम उर्फ जगदीश राम को गिरफ्तार किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव स्थित खिखिर कोड़ा टोला निवासी पूर्व टीएसपीसी नक्सली सीकेन्द्र राम उर्फ जगदीश राम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .315 बोर के दो देसी रायफल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी पूर्व में टीएसपीसी के एरिया कमांडर कबीर गंझू का सहयोगी रह चुका है। वह क्षेत्र में अपराधियों का गिरोह खड़ा कर वर्चस्व स्थापित करने में जुटा था। आरोपी गिरोह के साथ मिलकर इलाके में सड़क लूट, मारपीट और हथियार के बल पर दहशत फैलाने की गतिविधियों में सक्रिय था।
धनेश्वर साव नामक ग्रामीण ने तेलियाडीह गांव में सिकेंद्र राम सहित तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें ग्रामीणों से मारपीट और लूटपाट की बात कही गई थी। एसपी के अनुसार, इसी मामले की जांच के क्रम में टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तेलंगाना हादसा, दो बिहारी श्रमिकों की मौत पर सरकार ने दिया मुआवजा, जांच के आदेश
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से दो देशी रायफल और घटना में शामिल कबीर गंझू का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इस अपराध में तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार अपराधी सीकेन्द्र राम के खिलाफ महिला थाना में पूर्व से ही धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल बेल पर चल रहा था। इस छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के अलावा थाना प्रभारी उमेश राम, अवर निरीक्षक सुनील सिंह, अनंत कुमार दुबे और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का अभियान अब भी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।