{"_id":"6ae466a97ade49e47f0a7a7e","slug":"gst-portal-shutdown-28-hours-october-31-november-1-dhanbad-taxpayers-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जीएसटी पोर्टल बंद रहने से अटकेंगे जरूरी काम, 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक नहीं मिलेंगी ये सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जीएसटी पोर्टल बंद रहने से अटकेंगे जरूरी काम, 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक नहीं मिलेंगी ये सेवाएं
Fri, 30 Oct 2026 03:13 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:13 PM IST
सार
जीएसटी पोर्टल 31 अक्तूबर सुबह नौ बजे से एक नवंबर दोपहर एक बजे तक 28 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान ई-इनवॉइस डेटा की प्रोसेसिंग, जीएसटीआर-1 में ऑटोमेटिक एंट्री और जेएसओएन फाइल डाउनलोड जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जीएसटी विभाग ने करदाताओं को अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
जीएसटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनबाद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दाताओं के लिए अपने कर संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। बुनियादी ढांचे के रखरखाव के कारण जीएसटी पोर्टल 31 अक्तूबर सुबह नौ बजे से एक नवंबर दोपहर एक बजे तक कुल 28 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में पोर्टल पर कर से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम ठप रहेंगे। जीएसटी विभाग ने सभी करदाताओं और संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित कार्यों की योजना इस समयसीमा को ध्यान में रखकर पहले ही बना लें।
प्रभावित होने वाली प्रमुख सेवाएं
पोर्टल के बंद रहने से करदाताओं और कारोबारियों के नियमित कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा। इस दौरान इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल से ई-इनवॉइस डेटा प्राप्त करने और उसकी प्रोसेसिंग करने का काम पूरी तरह रुक जाएगा। इसके अतिरिक्त जीएसटीआर-1 में ई-इनवॉइस डेटा की स्वचालित एंट्री भी नहीं हो सकेगी। कारोबारी और कर पेशेवर इस अवधि में पोर्टल या एपीआई के माध्यम से ई-इनवॉइस जेएसओन फाइल डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। यह तकनीकी रखरखाव पूरा होने के बाद प्रभावित सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें- विपक्ष का जन महाभियोग टला: इंडिया गठबंधन के अभियान में बारिश बनी बाधा, जानें क्या है कार्यक्रम की नई तारीख
विज्ञापन
कारोबारियों के लिए समय पर काम निपटाना जरूरी
सामान्य दिनों में करदाता इस पोर्टल का उपयोग जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, कर भुगतान करने, इनवॉइस अपलोड करने, पंजीकरण कराने और रिफंड संबंधी कार्यों के लिए करते हैं। सेवाएं 28 घंटे तक बाधित रहने से ई-इनवॉइस बनाने, बिलिंग करने और रिटर्न तैयार करने में परेशानी आ सकती है। इससे कारोबारियों, कंपनियों और टैक्स पेशेवरों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए जीएसटी प्रशासन ने सलाह दी है कि सभी कारोबारी अपने जरूरी और लंबित कार्य शनिवार से पहले ही पूरा कर लें ताकि काम में कोई रुकावट न आए।