फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Record of employment of 26674 youths together from one platform to Jharkhand

एक मंच से 26674 युवकों को एकसाथ रोजगार का रिकॉर्ड झारखंड के नाम, जनवरी में एक लाख को देंगे

Fri, 06 Sep 2019 02:44 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Record of employment of 26674 youths together from one platform to Jharkhand
नरेंद्र मोदी के साथ रघुवर दास - फोटो : ANI
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्यवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि वर्ष 2018 में राज्य में एक मंच से 26,674 युवाओं को एक साथ रोजगार देने के कदम को लिम्का बुक ने राष्ट्रीय रिकार्ड के रूप में दर्ज किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस वर्ष जनवरी में युवा दिवस पर 1,06,619 युवाओं को एक साथ रोजगार देकर राज्य फिर रिकॉर्ड बनाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीईओ अमर झा एवं उद्योग निदेशक कृपानंद झा ने मुलाकात की। अफसरों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा आयोजित 2018 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक मंच से राज्य के 26,674 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक दो सालों में विभिन्न विभागों के द्वारा कौशल विकास के माध्यम से पिछले 1,90,000 लोगों को रोजगार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम झारखंड दिन प्रतिदिन नित नए विश्व कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे कार्यों का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा किराज्य में जितने उद्योग बढ़ते जाएंगे साथ ही साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. आने वाले कुछ वर्षों में राज्य में हो रहे पलायन को पूर्ण रूप से रोकना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को विकसित करके ही समृद्ध और नए झारखंड की कल्पना पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed