संसद में उठा बोकारो रेप का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को संसद में बोकारो बलात्कार का मामला उठाया गया। शून्यकाल में भाजपा सांसद प्रभात झा ने इस मुद्दे को उठाया।
झारखंड के बोकारो में सोमवार को पंचायत ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का फरमान सुनाया था।
बोकारो के गोमिया क्षेत्र में 13 साल की लड़की से बलात्कार हुआ था। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि दलितों के मुखिया की मंजूरी से उनके दामाद ने ही इस घटना को अंजाम दिया।
क्या थी घटना?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 6 जुलाई की शाम पीड़िता का भाई नाकाबंदी पासी के घर घुसा और उसकी पत्नी से चाकू की नोक बदतमीजी की।
इस घटना के बाद पंचायत में बैठक हुई और पंचायत ने आरोपी की बहन से रेप करने का फैसला सुनाया।
इस पूरे मामले में नाकाबंदी पासी की पत्नी ने खुलासा किया कि उसने बदला लेने के लिए अपने पति से नाबालिग लड़की का बलात्कार करवाया। पीड़िता की उम्र 13 साल बताई जा रही है।
मुखिया आरोपी का रिश्तेदार
पीड़िता के पड़ोसियों का कहना है कि नाकाबंदी पासी ने यह सब मुखिया के कहने पर किया। आरोप है कि पंचायत में यह फरमान सुनाने वाला मुखिया आरोपी नाकाबंदी पासी का रिश्तेदार भी है।
तेनुघाट के अस्पताल में इलाजरत पीड़िता के डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसके शरीर से काफी खून बह रहा था और उसकी हालत नाजुक थी।
शनिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गोमिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।