फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand jamshedpur east voter list three afghan citizens sir election department investigation

झारखंड न्यूज: झारखंड की वोटर लिस्ट में विदेशी नाम! जमशेदपुर ईस्ट में तीन अफगान नागरिक मिलने से हड़कंप

Thu, 10 Sep 2026 01:31 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 01:31 PM IST
सार

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम मिलने का मामला सामने आया है। निर्वाचन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
jharkhand jamshedpur east voter list three afghan citizens sir election department investigation
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के बीच जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। निर्वाचन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विभाग के अनुसार एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की प्रस्तावित तारीख 19 अक्टूबर है।

विज्ञापन


मतदान केंद्र 286 की सूची में दर्ज मिले तीन नाम
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 286 की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम दर्ज पाए गए। इनमें असील खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहीम शामिल हैं। तीनों के नाम क्रमश: 30, 31 और 33 नंबर पर दर्ज बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि तीनों जमशेदपुर में किराये के मकान में रहते थे। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वा लिए थे।
विज्ञापन


पासपोर्ट जांच में अफगान नागरिक होने की जानकारी
जांच के दौरान निर्वाचन विभाग को तीनों के दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी मिली। पासपोर्ट की जांच में तीनों के अफगानिस्तान के नागरिक होने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। संबंधित दस्तावेजों की भारतीय दूतावास के स्तर पर भी जांच कराए जाने की बात कही गई है। आरोप है कि एसआईआर के दौरान तीनों ने खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए शपथपत्र भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ प्राथमिकी की बात
मामले में जमशेदपुर में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में किस स्तर पर शामिल हुए और इसके लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

भाजपा विधायक ने सरकार पर साधा निशाना
जमशेदपुर ईस्ट की भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची तक कैसे पहुंच गए। विधायक ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक चूक है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब संबंधित लोग भारतीय नागरिक ही नहीं हैं तो उनके नाम भारतीय मतदाता सूची में कैसे शामिल हुए और दस्तावेजों की जांच किस स्तर पर की गई, यह गंभीर सवाल है।


‘एसआईआर में मामला सामने नहीं आता तो क्या होता?’
विधायक ने सवाल उठाया कि अगर एसआईआर के दौरान यह मामला सामने नहीं आता तो क्या ये विदेशी नागरिक भारतीय लोकतंत्र में मतदान का अधिकार हासिल कर लेते। उन्होंने मतदाता सूची की सत्यापन व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अब प्रशासन की जांच से यह स्पष्ट होगा कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में किस प्रक्रिया और किन दस्तावेजों के आधार पर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed