फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Alleged Negligence at Rajnagar CHC Mother and Newborn Die During Delivery Family Protests

Jharkhand News: राजनगर सीएचसी में लापरवाही का आरोप, प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत; परिजनों का हंगामा

Sun, 03 May 2026 09:19 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 09:19 PM IST
सार

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां के राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली कटौती, संसाधनों की कमी और लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद हंगामा हुआ, प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Alleged Negligence at Rajnagar CHC Mother and Newborn Die During Delivery Family Protests
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन


प्रसव के दौरान चली गई बिजली
मृतका की पहचान हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता बानरा के रूप में हुई है, जो स्वयं स्वास्थ्य सहिया के रूप में कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिसके बाद मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने नहीं दिया ध्यान
परिवार का आरोप है कि अस्पताल में जरूरी चिकित्सा उपकरणों की कमी थी और डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने समय पर उचित ध्यान नहीं दिया। महिला की हालत बिगड़ती रही, लेकिन न तो समुचित इलाज मिला और न ही समय पर किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जाता है कि बिनीता की पहले से दो बेटियां हैं, जिनका जन्म सामान्य तरीके से हुआ था। इस बार बेटे का जन्म तो हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद मां और नवजात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में हुआ जमकर हंगामा
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्था की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ।


ये भी पढ़ें-   Bihar Crime: वैशाली में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, हरियाणा कनेक्शन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्याम सोरेन ने बताया कि वे हाल ही में यहां पदस्थापित हुए हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed