फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The BJP launched a massive protest against irregularities in the JPSC, JSSC, and CGL examinations and demanded

झारखंड: JPSC-JSSC विवाद में भाजपा का सरकार पर हमला, दोषियों की गिरफ्तारी और मुकदमे वापसी की उठाई मांग

Tue, 08 Sep 2026 08:23 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 08:23 PM IST
सार

जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
The BJP launched a massive protest against irregularities in the JPSC, JSSC, and CGL examinations and demanded
रांची: झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा के अध्यक्ष और अन्य नेता।

विस्तार

जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा रांची महानगर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्कूल मैदान से हुई। यहां से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

'परीक्षा में धांधली के बड़े आरोपी खुले घूम रहे'
घेराव को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब केवल राज्य तक सीमित नहीं है। सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में धांधली के बड़े आरोपी खुले घूम रहे हैं, जबकि सीआईडी के माध्यम से छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर महज दिखावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा चरणबद्ध तरीके से व्यापक आंदोलन करेगी'
साहू ने कहा कि सीबीआई जांच के बिना छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने सरकार से जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की गिरफ्तारी और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो भाजपा चरणबद्ध तरीके से व्यापक आंदोलन करेगी।



ये भी पढ़ें- बिहार: अकबरनगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत; चार साल का मासूम गंभीर

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि वर्षों तक मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा छात्रों की आवाज सड़क से सदन तक उठाएगी। महापौर रोशनी खलखो ने भी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed