फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Security forces recovered a cylinder bomb during a search operation in the Serendag forest of Latehar.

Jharkhand News: सेरेनदाग जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने सिलेंडर बम किया निष्क्रिय

Sat, 17 Jan 2026 09:09 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 09:09 PM IST
सार

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा लगाया गया सिलेंडर बम बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

विज्ञापन
Security forces recovered a cylinder bomb during a search operation in the Serendag forest of Latehar.
बरामद सिलेंडर बम के साथ सुरक्षा कर्मी

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों के एक बड़े षड्यंत्र को नाकाम कर दिया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से सेरेनदाग जंगल में लगाया गया सिलेंडर बम बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 35वीं वाहिनी, एफ-समवाय के उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सेरेनदाग जंगल में नक्सलियों ने सिलेंडर बम लगाया है। सूचना के आधार पर एसएसबी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक स्थान से करीब पांच किलो वजनी सिलेंडर बम बरामद किया गया।

विज्ञापन

सिलेंडर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया
बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद सिलेंडर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की साजिश विफल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क
कई महीनों बाद जंगल में सिलेंडर बम मिलने से पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। गौरतलब है कि लातेहार जिले में नक्सलियों की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद लंबे समय से इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई थी। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



ये भी पढ़ें- Jharkhand: कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत, हाई स्कूल के शिक्षक की मौके पर मौत; अब ग्रामीणों ने उठाई यह बड़ी मांग

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसएसबी 35वीं वाहिनी के उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ एफ-समवाय के प्रभारी विजय पाल, अन्य बलकर्मी तथा हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed