फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Rumors circulate regarding the arrest of TSPC supremo Brajesh Ganjhu official confirmation awaited

Jharkhand: टीएसपीसी को बड़ा झटका? 30 लाख के इनामी ब्रजेश गंझू की गिरफ्तार होने की चर्चा, पुष्टि का इंतजार

Mon, 20 Jul 2026 10:41 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

झारखंड में टीएसपीसी सुप्रीमो और 30 लाख के इनामी ब्रजेश गंझू की गिरफ्तारी की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, उसे चतरा से पकड़ा गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। हालांकि, पुलिस और राज्य सरकार ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Jharkhand Rumors circulate regarding the arrest of TSPC supremo Brajesh Ganjhu official confirmation awaited
सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिलने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार को चतरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस और राज्य सरकार की ओर से अब तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद ब्रजेश गंझू को एक गुप्त स्थान पर रखकर केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। उससे टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली, सक्रिय उग्रवादियों और हालिया गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


ब्रजेश गंझू मोस्ट वांटेड सूची में शामिल 
ब्रजेश गंझू लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल रहा है। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम है। वह चतरा, लातेहार, पलामू समेत कई जिलों में उग्रवादी गतिविधियों, लेवी वसूली और हिंसक वारदातों के मामलों में वांछित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: आदिवासी महिला बुधन पूर्ति की मौत मामले पर अर्जुन मुंडा का CM सोरेन को पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम को देखते हुए झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा सोमवार को चतरा पहुंच सकती हैं। उनके साथ आईजी, डीआईजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संभावना है कि अधिकारी अभियान की समीक्षा करने के बाद पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। यदि ब्रजेश गंझू की गिरफ्तारी की पुष्टि होती है, तो इसे झारखंड में टीएसपीसी के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed