Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ramgarh overbridge bike stunt accident 22 year old youth death

झारखंड: रामगढ़ में बाइक स्टंट पड़ा भारी, कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत

Mon, 16 Nov 2026 12:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

रामगढ़ के ओवरब्रिज पर बाइक से स्टंट करने के बाद तेज रफ्तार में जा रहे तीन युवकों की बाइक कार से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय राज भुइयां की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय विक्की भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे युवक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ramgarh overbridge bike stunt accident 22 year old youth death
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ में ओवरब्रिज पर बाइक से स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार में जा रही उनकी बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीसरे युवक को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ओवरब्रिज पर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे और करतब दिखा रहे थे। इसके बाद वे तेज रफ्तार में बरकाकाना की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एक जीप से रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 22 वर्षीय राज भुइयां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 24 वर्षीय विक्की भुइयां गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक रामगढ़ के तेतला क्षेत्र के रहने वाले हैं। बाइक पर पीछे बैठा तीसरा युवक मामूली रूप से चोटिल हुआ था। हालांकि, वह हादसे के तुरंत बाद मौके से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रामगढ़ शहर में रात आठ बजे के बाद बंजारी मंदिर ओवरब्रिज, रेलवे पुल और कॉलेज के आसपास अक्सर युवक खतरनाक तरीके से बाइक चलाते और स्टंट करते नजर आते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इन सड़कों पर हमेशा बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed