Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   On the 151st birth anniversary of 'Dharti Aaba' Birsa Munda, Chief Minister Hemant Soren and Kalpana Soren

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती: समाधि स्थल पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

Sun, 15 Nov 2026 02:09 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 02:09 PM IST
सार

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी अधिकारों के लिए योगदान को याद किया।

 

विज्ञापन
On the 151st birth anniversary of 'Dharti Aaba' Birsa Munda, Chief Minister Hemant Soren and Kalpana Soren
बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और महान जननायक को नमन किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय, शोषण और गुलामी के खिलाफ संघर्ष की महान मिसाल है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।

विज्ञापन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंककर जनजातीय समाज में स्वाधीनता और अधिकारों के प्रति चेतना जगाई थी। उनके नेतृत्व में चला उलगुलान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने अपने साहस और नेतृत्व से साबित किया कि अन्याय के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने से बड़े से बड़ा बदलाव संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष, सामाजिक चेतना और जनजातीय अस्मिता की रक्षा का संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेगा। जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके सपनों का न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज बनाने का संकल्प दोहराया गया। बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed