Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Major accident at a conveyor belt under construction; chaos ensues following deaths of three workers

झारखंड: एनटीपीसी में बड़ा हादसा, टूटकर गिरी निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट; तीन मजदूरों की मौत, चार घायल

Wed, 18 Nov 2026 02:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

झारखंड एनटीपीसी के उत्तरी कर्णपुरा मेगा ताप विद्युत परियोजना परिसर में बुधवार को निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट टूटकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हैं।  घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Major accident at a conveyor belt under construction; chaos ensues following deaths of three workers
कन्वेयर बेल्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के उत्तरी कर्णपुरा मेगा ताप विद्युत परियोजना परिसर में बुधवार करीब 11:45 बजे निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

यह घटना परियोजना के सीएचपी जेएच-1 लोकेशन पर हुई, जहां कन्वेयर बेल्ट का निर्माण कार्य चल रहा था। बेल्ट टूटने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद निर्माण स्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मजदूर का शव कन्वेयर बेल्ट से लटका हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन ढांचे के स्ट्रक्चरल डिजाइन में तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। टंडवा थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए चारों मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए टंडवा स्थित एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मजदूरों के मौत की पुष्टि
एनटीपीसी से इस कन्वेयर बेल्ट निर्माण का मुख्य अनुबंध थायसन कंपनी को मिला था। इस कार्य को आगे पेटी ठेकेदार सिम्पलेक्स कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था। दुर्घटना के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष मैथानी ने हादसे में तीन मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें मौके पर डटी हुई हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है।


दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन मजदूरों में से फिलहाल एक की पहचान टंडवा निवासी राजेंद्र सोनी के रूप में हुई है। अन्य दो मृतक मजदूरों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति पर भी चिकित्सक नजर रख रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस बड़ी दुर्घटना और प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed