Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   lohardaga bhandra double murder husband kills wife lover sonu laheri arrested

झारखंड: पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने खोया आपा, टांगी से काटकर दोनों की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र की कुंबा टोली बस्ती में रविवार देर रात पति सोनू लहेरी ने अपनी पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी रोहित लहेरी की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

विज्ञापन
lohardaga bhandra double murder husband kills wife lover sonu laheri arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लोहरदगा जिले में अवैध संबंध के शक में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली बस्ती में रविवार देर रात पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी पति सोनू लहेरी ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी और पटना जिले के बाढ़ निवासी रोहित लहेरी पर बेडरूम में हमला किया। हमले में पूजा की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रोहित ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

फेसबुक के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती

जानकारी के अनुसार, भंडरा प्रखंड के लैंपस कार्यालय के पास कुंबा टोली बस्ती में सोनू लहेरी अपनी पत्नी पूजा के साथ रहता था। पूजा का संपर्क फेसबुक के माध्यम से बिहार के पटना जिले के बाढ़ निवासी रोहित लहेरी से हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और उनका संपर्क प्रेम संबंध में बदल गया।

विज्ञापन

रविवार को रोहित लहेरी पूजा से मिलने उसके घर कुंबा टोली पहुंचा था। देर रात सोनू लहेरी जब घर के बेडरूम में पहुंचा तो उसने पत्नी पूजा और रोहित को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने घर में रखी टांगी उठाई और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पूजा की गर्दन पर गंभीर वार हुआ, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, रोहित की भी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी

इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हर पहलू से कर रही मामले की जांच

भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दोहरे हत्याकांड को सोनू लहेरी ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed