फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tamil Nadu Gas Leak Jharkhand Worker Killed Stranded Laborers Plead for Return CM Issues Orders

Jharkhand: तमिलनाडु में गैस लीक से झारखंड के मजदूर की मौत, श्रमिकों ने लगाई वापसी की गुहार; CM ने दिए निर्देश

Sun, 28 Jun 2026 12:08 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 12:08 PM IST
सार

तमिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव की घटना ने झारखंड के कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। हादसे में एक मजदूर की जान चली गई, जबकि 39 श्रमिकों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए राज्य सरकार से सुरक्षित घर लौटाने की अपील की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu Gas Leak Jharkhand Worker Killed Stranded Laborers Plead for Return CM Issues Orders
तमिलनाडु में फंसे झारखंड के मजदूर सोशल मीडिया में राज्य सरकार वापसी की गुहार लगाते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में अमोनिया गैस रिसाव की घटना में झारखंड के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वहां कार्यरत झारखंड के 39 मजदूरों में दहशत का माहौल है। मजदूरों का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी के ठेकेदार ने उन्हें एक कमरे में बंद कर रखा है और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी मजदूरों ने राज्य सरकार से सुरक्षित झारखंड वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तमिलनाडु सरकार और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें सकुशल झारखंड वापस लाने तथा मृतक मजदूर के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उसके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन


गैस रिसाव के बाद मजदूरों में भय और दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि अमोनिया गैस रिसाव के बाद मजदूरों में भय और दहशत का माहौल है। परिजनों की चिंता भी बढ़ गई है और वे लगातार राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु में फंसे मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह, लातेहार और गुमला जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: झारखंड के आवासीय स्कूल में खाना खाने से सौ से अधिक छात्राएं बीमार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

किसी भी मजदूर को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा
उधर, झारखंड सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी मजदूर को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षित वापसी, आवश्यक उपचार तथा मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी की जा रही है और मजदूरों के हितों की हर स्तर पर रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed