Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand weather forecast heavy rain alert 19 20 november ranchi

झारखंड: 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Mon, 16 Nov 2026 11:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

झारखंड में 19 नवंबर से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 और 20 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां समेत दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
jharkhand weather forecast heavy rain alert 19 20 november ranchi
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 19 नवंबर से राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 और 20 नवंबर को कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल 18 नवंबर तक मौसम को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन

सुबह कोहरा, दोपहर में साफ रहेगा मौसम

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हल्के दर्जे का कोहरा और कुहासा देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 नवंबर को भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। दोपहर या शाम के समय आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन

वहीं, 18 नवंबर को सुबह कोहरा रहने और दोपहर में आंशिक बादल छाने का अनुमान है। शाम के समय कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 19 नवंबर को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण-पूर्वी झारखंड के जिलों में देखने को मिल सकता है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है।

20 नवंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन दक्षिणी झारखंड और उससे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम में इस बदलाव के कारण सप्ताह के आखिरी दिनों में ठंड भी बढ़ सकती है।

चाईबासा में 31.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोडरमा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जमशेदपुर और डालटनगंज में 30.8 डिग्री, बोकारो में 29.1 डिग्री और राजधानी रांची में 27.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां पारा गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, जमशेदपुर में 18 डिग्री, डालटनगंज में 16.6 डिग्री, बोकारो में 16.5 डिग्री और चाईबासा में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed