फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand-paddy-procurement-target-reduced-farmer-bonus-increase-109-rupees-per-quintal

झारखंड सरकार का फैसला: 10 लाख क्विंटल घटेगा धान खरीद का लक्ष्य, बोनस बढ़ाने का प्रस्ताव

Mon, 26 Oct 2026 05:34 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख क्विंटल से घटाकर 40 लाख क्विंटल कर दिया है। वहीं, किसानों को मिलने वाला बोनस 84 रुपये से बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
jharkhand-paddy-procurement-target-reduced-farmer-bonus-increase-109-rupees-per-quintal
धान। फाइल

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य में धान खरीद के लक्ष्य में संशोधन करते हुए इसे 50 लाख क्विंटल से घटाकर 40 लाख क्विंटल कर दिया है। कुछ महीने पहले राज्य सरकार ने 50 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन अब इस निर्धारित लक्ष्य को घटा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य सरकार ने धान उत्पादक किसानों को दिए जाने वाले बोनस में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले किसानों को प्रति क्विंटल धान पर 84 रुपये बोनस प्राप्त होता था। अब इसे बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। राज्य सरकार इस बोनस वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पेश करेगी।
विज्ञापन


न्यूनतम समर्थन मूल्य की स्थिति
केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए धान की अलग-अलग श्रेणियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके अलावा उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेड 'ए' धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। केंद्र सरकार की इस दर पर राज्य सरकार का अतिरिक्त बोनस जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

किसानों को प्राप्त होने वाली कुल दरें
राज्य सरकार की ओर से 109 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने के प्रस्ताव के लागू होने पर किसानों को धान का बेहतर मूल्य मिलेगा। इस प्रस्ताव के अनुसार सामान्य धान बेचने वाले किसानों को केंद्र के समर्थन मूल्य और राज्य के बोनस को मिलाकर कुल 2,550 रुपये प्रति क्विंटल की दर प्राप्त होगी। वहीं दूसरी तरफ ग्रेड 'ए' धान बेचने वाले किसानों को कुल 2,570 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में बोनस बढ़ोतरी से जुड़े इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed