Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Man posing as Dhanbad MP swindles Rs 12 lakh from a Pune businessman; accused Bablu arrested

झारखंड: खुद को धनबाद का सांसद बताकर पुणे के कारोबारी से ठगे 12 लाख, आरोपी बबलू गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 06:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Nov 2026 06:32 AM IST
सार

खुद को धनबाद का सांसद बताकर पुणे के एक कारोबारी से 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी बबलू को पुणे पुलिस ने धनबाद के भागा से गिरफ्तार किया। किशोरी के मोबाइल फोन से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

विज्ञापन
Jharkhand: Man posing as Dhanbad MP swindles Rs 12 lakh from a Pune businessman; accused Bablu arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को धनबाद का सांसद बताकर महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक कारोबारी से 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित भागा से मुख्य आरोपी बबलू को पकड़ा। आरोपी तक पहुंचने में एक किशोरी के मोबाइल फोन से मिला सुराग बेहद मददगार साबित हुआ।

विज्ञापन

आरोपी बबलू ने खुद को धनबाद का सांसद बताकर पुणे के शिवाजीनगर निवासी एक कारोबारी से संपर्क साधा था। उसने कारोबारी को धनबाद में सामूहिक विवाह सहित कई बड़े सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का झांसा दिया था। कथित तौर पर अपने राजनीतिक प्रभाव और ऊंची पहचान का भरोसा दिलाकर आरोपी ने कारोबारी से किश्तों में 12 लाख रुपये से ज्यादा की राशि ऐंठ ली।

विज्ञापन

लाखों रुपये की ठगी और दर्ज प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब धनबाद में सामूहिक विवाह या किसी अन्य कार्यक्रम के आयोजन की कोई तैयारी शुरू नहीं हुई, तब पीड़ित कारोबारी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। कारोबारी ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुणे के स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 270/26 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

किशोरी के मोबाइल फोन से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अक्सर अलग-अलग लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। ठगी के इस खेल में उसने एक किशोरी के फोन से भी कारोबारी से बातचीत की थी। जब पुलिस की तकनीकी टीम ने नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच आगे बढ़ाई, तो लोकेशन किशोरी तक पहुंची। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि बबलू नाम का व्यक्ति उससे मोबाइल फोन मांगकर बातें किया करता था।

चार लोगों से पूछताछ और अदालत में पेशी
इस जानकारी के आधार पर पुणे अपराध शाखा की टीम ने जोड़ापोखर के भागा इलाके में छापा मारा। पुलिस ने एक किशोरी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। टीम अब आरोपी को रिमांड पर लेकर ठगी के पूरे मामले, ठगी की कुल राशि और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed