Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Impact of a cyclone in the Bay of Bengal; rain expected in Jamshedpur on this day

झारखंड: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, जमशेदपुर में इस दिन बारिश के आसार; मौसम विभाग ने क्या बताया?

Mon, 16 Nov 2026 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 08:00 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के असर से जमशेदपुर में 20 से 23 नवंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Impact of a cyclone in the Bay of Bengal; rain expected in Jamshedpur on this day
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे गहरे अवदाब और इसके चक्रवात 'अकवान' में बदलने की वजह से जमशेदपुर में मौसम की स्थिति बदलने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में 20 से 23 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश की इस संभावना से पहले 18 नवंबर को दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे स्थानीय तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों की अवधि में शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान में इस गिरावट के कारण आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन


चक्रवात की दिशा और हवा की रफ्तार
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। मंगलवार तक इसके गंभीर चक्रवात में बदलने और 18 नवंबर को अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप धारण करने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके संभावित रास्ते का आकलन करते हुए वैज्ञानिकों ने बताया है कि 19 नवंबर की रात यह उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच तटीय क्षेत्र में लैंडफॉल करेगा। चक्रवात के सक्रिय रहने के दौरान समुद्र में हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान हवा के तीव्र झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों में चेतावनी और अलर्ट
चक्रवात के प्रभाव से पड़ोसी राज्य ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम के इस बदलते रुख और समुद्र की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की स्पष्ट सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed