Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jamshedpur literature festival 2026 heritage tourism december 18 20

जमशेदपुर: 18 से 20 दिसंबर तक होगा लिटरेचर फेस्टिवल 2.0, शाही परिवारों की हस्तियां भी होंगी शामिल

Sun, 15 Nov 2026 12:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

जमशेदपुर में 18 से 20 दिसंबर तक विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय 'जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0' आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष इसकी थीम 'विरासत और पर्यटन' रखी गई है।

विज्ञापन
jamshedpur literature festival 2026 heritage tourism december 18 20
'जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लौहनगरी जमशेदपुर में 18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय 'जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0' का आयोजन किया जाएगा। विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस साहित्यिक महोत्सव की मुख्य थीम 'विरासत और पर्यटन' रखी गई है। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित राजघरानों के प्रतिनिधि, प्रसिद्ध साहित्यकार, इतिहासकार, कलाकार, शिक्षाविद और वरिष्ठ पत्रकार हिस्सा लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में साहित्य, इतिहास, लोककला, संगीत, सिनेमा, पर्यटन और खानपान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने के साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना है।

विज्ञापन

अयोध्या और तमकुही राजघराने की हस्तियां होंगी शामिल

फेस्टिवल के संस्थापक एवं क्यूरेटर संदीप मुरारका ने बताया कि इस बार आयोजन में भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को विशेष महत्व दिया गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण देश के अलग-अलग शाही परिवारों के सदस्यों की मौजूदगी होगी।

विज्ञापन

अयोध्या राजपरिवार के साहित्यकार और संगीतविद डॉ. यतीन्द्र मिश्र विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखेंगे। उनके साथ तमकुही राजघराने के कुंवर डॉ. वैदुर्य प्रताप शाही भी शामिल होंगे। इसके अलावा भोपाल के जहांनुमा परिवार से जुड़ी प्रसिद्ध सिरेमिक और पॉटरी कलाकार बेगम सोनिया राशिद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायगढ़ राजपरिवार की उर्वशी सिंह भी महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। वह महाराजा चक्रधर सिंह की समृद्ध संगीत और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लोककला, संगीत और साहित्य पर होगा विमर्श

तीन दिवसीय आयोजन में कला, संगीत और साहित्य का संगम देखने को मिलेगा। राजस्थान के प्रसिद्ध वीणा म्यूजिक एवं वीणा समूह के प्रबंध निदेशक हेमजीत मालू भी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने राजस्थानी लोकसंगीत और लोकनृत्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वहीं, मुंबई स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के कुलपति और साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी कवि बद्रीनारायण साहित्यिक और शैक्षणिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
इसके अलावा म्यूजियम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आनंद बर्धन संग्रहालयों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इन सत्रों में देश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।

पर्यटन, सिनेमा और खानपान पर होंगे विशेष सत्र

लिटरेचर फेस्टिवल में पर्यटन, सिनेमा और भारतीय खानपान की संस्कृति को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रसिद्ध यात्रा लेखक संजय शेफर्ड भारत के अनदेखे पर्यटन स्थलों और वहां की क्षेत्रीय संस्कृति के बारे में जानकारी देंगे।
वहीं, 'दिल्ली फूड वॉक्स' के संस्थापक अनुभव सपरा भारतीय व्यंजनों की सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराएंगे। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनंत विजय साहित्य तथा सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार, जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल शहर के लोगों को देश की जानी-मानी हस्तियों से सीधे संवाद करने का अवसर देगा। इस आयोजन का उद्देश्य केवल साहित्यिक चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि इतिहास, ऐतिहासिक धरोहर, लोककला, संगीत, खानपान और पर्यटन को एक साझा मंच पर लाना भी है।
इसके माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed