Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Historic language march in Ranchi for the dignity and rights of Jharkhandi languages

रांची: झारखंडी भाषाओं के सम्मान के लिए रांची में हजारों का हुजूम, 30 कॉलेजों के विद्यार्थी भी सड़क पर उतरे

Tue, 03 Nov 2026 08:39 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 08:39 PM IST
सार

झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और अधिकारों की मांग को लेकर रांची में विशाल भाषा मार्च निकाला गया। करीब 30 कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत हजारों लोगों ने मातृभाषा में पढ़ाई, भाषा अकादमी की स्थापना और अलग बजट निर्धारित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Historic language march in Ranchi for the dignity and rights of Jharkhandi languages
जुलूस में शामिल छात्र-छात्राएं

विस्तार

झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और अधिकारों की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी रांची में विशाल भाषा मार्च निकाला गया। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाषा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। राज्य के करीब 30 कॉलेजों के विद्यार्थी भी मार्च में शामिल हुए।

विज्ञापन

मार्च की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुई। यहां से हजारों लोगों का कारवां नारेबाजी करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा और फिर भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक गया। इस दौरान झारखंडी भाषाओं को शिक्षा, प्रशासन और सरकारी संस्थानों में उचित स्थान देने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, खलिक अहमद, हरि वृंदावन सहित विभिन्न भाषाओं के शिक्षाविद, सेवानिवृत्त प्रोफेसर और मोर्चा के नौ भाषा संयोजक मौजूद रहे। पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं से है। भाषा किसी समाज की आत्मा होती है। इसके माध्यम से एक पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचाती है। संथाली, मुंडारी, हो, कुड़ुख, खड़िया, नागपुरी, खोरठा, कुरमाली और पंचपरगनिया जैसी भाषाओं के विकास के लिए ठोस पहल जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा ने सरकार से प्रभावी भाषा नीति लागू करने, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा अकादमी की स्थापना, प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक मातृभाषा में पढ़ाई की व्यवस्था करने, शिक्षकों की नियुक्ति करने और प्रत्येक भाषा के लिए अलग बजट निर्धारित करने की मांग की।



ये भी पढ़ें- झारखंड: धर्मांतरण के खिलाफ गांवों में विरोध, पास्टर-पादरियों के प्रवेश पर ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मूल आधारों में भाषा और सांस्कृतिक पहचान भी शामिल रही है। विद्यार्थियों ने अपनी मातृभाषाओं को शैक्षणिक संस्थानों में सम्मानजनक स्थान देने की मांग उठाई। बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर प्रतिभागियों ने भाषाई विरासत की रक्षा का संकल्प लिया। मोर्चा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

 

जुलूस में शामिल छात्र छात्राएं

जुलूस में शामिल छात्र-छात्राएं व प्रदेशवासी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed