Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   chatra jharkhand woman half burnt body found lali mati forest murder suspicion

झारखंड: जंगल में मिला महिला का आधा जला शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए फेंकने की आशंका

Tue, 17 Nov 2026 12:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित लाली माटी जंगल में मंगलवार सुबह अज्ञात महिला का सड़ा-गला और 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ शव मिला। मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
chatra jharkhand woman half burnt body found lali mati forest murder suspicion
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार सुबह एक महिला का सड़ा-गला और आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही-रबदा सीमा पर स्थित लाली माटी जंगल से बरामद किया गया है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में फेंका गया है। सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर लाली माटी जंगल में पड़े महिला के शव पर पड़ी। शव सड़ा-गला और आधा जला हुआ था। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ है महिला का शरीर

घटनास्थल की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह महिला का शव मिला है, वहां आसपास आग लगने या जमीन जलने के कोई निशान नहीं हैं। इसके बावजूद महिला का शरीर करीब 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की और फिर सबूत मिटाने के साथ उसकी पहचान छिपाने के इरादे से शव को जंगल में लाकर फेंक दिया। हालांकि, हत्या और शव को जलाने से जुड़े वास्तविक तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में संपर्क कर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों और घटना के पीछे शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed