Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   chatra jharkhand child murder aunt tantric ritual amavasya night three arrested

अंधविश्वास की हद: तांत्रिक सिद्धि के लिए मौसी ने अमावस्या की रात की भांजी की हत्या, जेठ और बेटा भी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 10:45 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

झारखंड के चतरा जिले में आठ साल की शिवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मौसी सोहरी देवी, उसके जेठ बिन्दु भारती और बेटे जुगेश भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तांत्रिक सिद्धि पाने और बच्ची के माता-पिता से विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
chatra jharkhand child murder aunt tantric ritual amavasya night three arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में आठ साल की बच्ची शिवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या उसकी सगी मौसी ने तांत्रिक सिद्धि पाने और उसके माता-पिता से हुए विवाद के चलते की थी। इस साजिश में मौसी के जेठ और उसका बेटा भी शामिल थे। तीनों ने मिलकर दिवाली की अमावस्या की रात मासूम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मौसी सोहरी देवी, उसके जेठ बिन्दु भारती और बेटे जुगेश भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की भूमिका सामने आई।

विज्ञापन

तांत्रिक सिद्धि के लिए रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर गांव की रहने वाली सोहरी देवी अपने घर पर ओझा-गुणी और झाड़-फूंक का काम करती थी। तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए उसने अपने जेठ बिन्दु भारती और उसके बेटे जुगेश भारती के साथ मिलकर शिवानी की हत्या की साजिश रची। इसके अलावा बच्ची के माता-पिता के साथ उसका विवाद भी हत्या की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दिवाली की अमावस्या की रात शिवानी अचानक लापता हो गई थी। इसी रात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद 13 नवंबर को बच्ची का शव घर से करीब 150 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ियों और धान के खेत के बीच बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच भटकाने के लिए बच्ची के साथ की गई थी दरिंदगी

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मामले की जांच को भटकाने और हत्या को दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का रूप देने के लिए बच्ची के गुप्तांग में बांस डाल दिया था। इस तरीके से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी।

हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और मुख्य आरोपी सोहरी देवी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए, जिनसे आरोपियों के खिलाफ जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

घर और घटनास्थल से मिले खून लगे औजार और तंत्र-मंत्र का सामान

पुलिस ने छापेमारी के दौरान लाल रंग की टूटी चूड़ी, टूटी बाली, खून लगा प्लास, खून लगी घास और बच्ची का आसमानी रंग का पैंट बरामद किया है। इसके अलावा मौके से टोना-टोटका और झाड़-फूंक में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है।


इसमें सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप और हल्दी शामिल हैं। पुलिस ने खून लगा हसुवा, करणी और लोहे की छेनी भी जब्त की है। इन सभी सामानों को जांच के लिए अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed