Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   bhushan bara case st commission takes cognizance deepak prakash protest journalist abhishek bharti

झारखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक पर एसटी आयोग सख्त, पीड़िता को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Mon, 16 Nov 2026 11:30 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग आदिवासी घरेलू सहायिका के उत्पीड़न मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार को दिशा-निर्देश देने की बात कही है।

विज्ञापन
bhushan bara case st commission takes cognizance deepak prakash protest journalist abhishek bharti
कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने कहा कि आदिवासी लड़की के साथ उत्पीड़न के इस मामले में आयोग आवश्यक हस्तक्षेप करेगा। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। आयोग ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर मामले की निगरानी शुरू कर दी है और जल्द आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

विज्ञापन

पढ़ाई और स्कूल में दाखिले का झांसा देकर रांची लाने का आरोप

विधानसभा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता को मई 2026 में पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का झांसा देकर रांची लाया गया था। इसके बाद उसे विधायक भूषण बाड़ा के सरकारी आवास पर घरेलू काम में लगा दिया गया। आरोप है कि 5 अगस्त को विधायक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ पॉक्सो कानून और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

विज्ञापन

पत्रकार पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे दीपक प्रकाश

इधर, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पॉक्सो मामले में खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। पत्रकार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रविवार रात भारतमित्र मीडिया संस्थान के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

दरअसल, सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने के मामले में पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। रविवार रात जब सिमडेगा पुलिस भारतमित्र मीडिया संस्थान के कार्यालय पहुंची, तो दीपक प्रकाश ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार के खिलाफ इस तरह की पुलिस कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता का हनन है। इसी के विरोध में वह कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस की कार्रवाई और भाजपा नेता के विरोध प्रदर्शन के बाद इस पूरे मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed