{"_id":"69f86b50e1d017f66b0ea332","slug":"assam-assembly-elections-jmm-spoils-congresss-game-in-many-seats-bjp-ahead-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4240805-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: असम चुनाव में JMM की एंट्री से बदला मुकाबले का समीकरण; रुझानों में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: असम चुनाव में JMM की एंट्री से बदला मुकाबले का समीकरण; रुझानों में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी
Mon, 04 May 2026 04:45 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 04:45 PM IST
सार
Jharkhand: असम चुनाव रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पीछे है। झामुमो के 19 सीटों पर उतरने से कई जगह त्रिकोणीय मुकाबला बना, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। इन नतीजों का असर झारखंड की राजनीति और गठबंधन समीकरणों पर पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
झामुमो ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती नजर आ रही है और एक बार फिर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस अपेक्षा से काफी पीछे दिखाई दे रही है।
झामुमो ने 19 उम्मीदवार उतारे
राजनीतिक समीकरणों में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें हेमंत सोरेन भी शामिल हैं, ने वहां सक्रिय प्रचार अभियान चलाया। कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन रुझानों में इसका अपेक्षित लाभ नहीं दिख रहा।
कांग्रेस 24 सीटों पर सिमटी
निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी लगभग 88 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस करीब 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। कई क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबले बने, जिसका सीधा असर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पड़ा। गोसाईगांव, माजबात और डिगबोई जैसी सीटों पर झामुमो दूसरे स्थान पर है, जबकि बरचला सीट पर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इन सीटों पर झामुमो की मौजूदगी ने कांग्रेस के वोट बैंक को प्रभावित किया और बीजेपी को बढ़त बनाने में मदद मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावी रुझानों का असर झारखंड की राजनीति पर भी पड़ सकता है। खासकर कांग्रेस और झामुमो के बीच भविष्य के गठबंधन और रणनीति को लेकर पुनर्विचार की संभावना बढ़ गई है।