फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   All Sadar hospitals in Jharkhand will go digital; patients will get information about doctors and medicines

झारखंड: प्रदेश के सभी सदर अस्पताल होंगे डिजिटल, मरीजों को एक क्लिक पर मिलेगी डॉक्टर और दवाओं की जानकारी

Tue, 25 Aug 2026 03:16 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

झारखंड के सभी सदर अस्पताल जल्द डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रॉडिक कंपनी के साथ एमओयू किया है। डिजिटल बोर्ड के जरिए मरीजों को डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं और अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
All Sadar hospitals in Jharkhand will go digital; patients will get information about doctors and medicines
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने एमओयू करते कंपनी के अधिकारी

विस्तार

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक हाईटेक और पारदर्शी बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों को डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग के मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में रॉडिक कंपनी के साथ एमओयू किया गया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस पहल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को अस्पताल से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से लोगों को मिलेगी।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि मरीज और उनके परिजन यह भी देख सकेंगे कि अस्पताल में कितने डॉक्टर मौजूद हैं और कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि मरीजों को अस्पताल की सेवाओं की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। डिजिटल सेवाओं के विस्तार से अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर निगरानी भी बेहतर होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।



ये भी पढ़ें- झारखंड: जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत 10 पर FIR, 40 अज्ञात आरोपी; CCTV खंगाल रही पुलिस

वहीं, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था झारखंड में अभी नहीं थी, जबकि अन्य राज्यों में यह व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। एम्बुलेंस की कमी पर स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि नई एम्बुलेंस की खरीद की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed