फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi St Xaviers College Students Bus Accident Returning From Sikkim

Jharkhand: रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, एयरलिफ्ट की कोशिश नाकाम

Tue, 28 Jun 2022 03:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गंगटोक Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jun 2022 03:20 PM IST
सार

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों को एयरलिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। अभी घायल छात्रों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Ranchi St Xaviers College Students Bus Accident Returning From Sikkim
छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची से 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस गंगटोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। छात्र टूर पर जा रहे थे और सिलीगुड़ी के रास्ते में थे। सभी छात्र घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों को एयरलिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। अभी घायल छात्रों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


सीएम सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात कर समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयर लिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वहीं समुचित ईलाज की व्यवस्था करवाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed