{"_id":"62bacdc2d72a7046356a1af4","slug":"ranchi-st-xaviers-college-students-bus-accident-returning-from-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, एयरलिफ्ट की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, एयरलिफ्ट की कोशिश नाकाम
Tue, 28 Jun 2022 03:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गंगटोक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:20 PM IST
सार
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों को एयरलिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। अभी घायल छात्रों की संख्या का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची से 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस गंगटोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। छात्र टूर पर जा रहे थे और सिलीगुड़ी के रास्ते में थे। सभी छात्र घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों को एयरलिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। अभी घायल छात्रों की संख्या का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सीएम सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात कर समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयर लिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वहीं समुचित ईलाज की व्यवस्था करवाई गई है।
विज्ञापन