Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi rahul gandhi accused of offensive remarks bjp women morcha protest

Jharkhand: भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Mon, 01 Sep 2025 02:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगा है। इस मामले पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
ranchi rahul gandhi accused of offensive remarks bjp women morcha protest
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और उनकी माता के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की है।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल अपमानजनक है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा और संस्कारों के खिलाफ भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वोच्च पद पर हैं, ऐसे में उनके प्रति या उनकी माता के प्रति अपशब्द कहना पूरे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है। कुमुद झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता यही दर्शाती है कि वह बिना गाली गलौज किए अपनी बात रखने में असमर्थ है।
विज्ञापन


कुमुद झा ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, भाजपा महिला मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के इस असंस्कारी रवैये का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच करेंगी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है, लेकिन इस बार मामला केवल राजनीतिक मतभेद का नहीं बल्कि व्यक्तिगत मर्यादा और देश की संस्कृति पर चोट का है। भाजपा का यह आंदोलन आने वाले समय में और तेज हो सकता है यदि राहुल गांधी अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed