{"_id":"5f3f9a838ebc3e3ce65e1170","slug":"ranchi-police-arrested-plfi-hardcore-militants-parmeshwar-gope-alias-prem-gope","type":"story","status":"publish","title_hn":"PLFI उग्रवादी परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम गोप गिरफ्तार, रांची पुलिस को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PLFI उग्रवादी परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम गोप गिरफ्तार, रांची पुलिस को मिली कामयाबी
Fri, 21 Aug 2020 03:27 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
पीएलएफआई उग्रवादी
रांची पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के उग्रवादी जोनल कमांडर परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम गोप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी रांची के बाहर की है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मौजूदा समय में प्रेम गोप पर झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 34 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
Ranchi police have arrested the zonal commander of banned outfit PLFI, Parmeshwar Gop alias Prem Gop. Arrest made on the outskirts of Ranchi. Presently, there are 34 cases registered against him in various areas of Jharkhand: Surendra Kumar Jha, SSP Ranchi #Jharkhand
— ANI (@ANI) August 21, 2020विज्ञापन
दरअसल, जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद पलामू का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के कहने पर गुमला में पीएलएफआई उग्रवादी ने कुलदीप गोप को हैंड ग्रेनेड सौंपा था। पुलिस ने कुलदीप का पकड़ लिया, जिसके बाद उसने बताया कि सुजीत सिन्हा का संबंध अपराधियों के साथ-साथ उग्रवादियों से भी है।
विज्ञापन
कुलदीप गोप के कहने पर ही रांची पुलिस की टीम ने परमेश्वर गोप को गिरफ्तार किया है। परमेश्वर गोप गुमला और गुमला खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था, यह कारोबारियों को डरा-धमकाकर उनसे लेवी वसूलने का काम करता था। बता दें कि अप्रैल में परमेश्वर गोप के सहयोगी बसंत गोप को गांव वालों ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला था।