फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi: Pahalgam terrorist attack; Citizens expressed grief and showed solidarity in condolence meeting

Jharkhand: रांची में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ उबाल; नागरिकों ने श्रद्धांजलि सभा में जताया शोक, एकजुटता दिखाई

Sat, 26 Apr 2025 10:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Apr 2025 10:42 PM IST
सार

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सभा में भजन मंडली द्वारा शोक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल भावुक हो गया। नागरिकों ने हाथ जोड़कर उन निर्दोष आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जिनकी जान पहलगाम आतंकी हमले में ली गई थी।

विज्ञापन
Ranchi: Pahalgam terrorist attack; Citizens expressed grief and showed solidarity in condolence meeting
रांची में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आतंकवाद के खिलाफ उभरते आक्रोश की लहर राजधानी रांची में भी थमने का नाम नहीं ले रही है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को गम और गुस्से में डुबो दिया है। निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या ने जनमानस को झकझोर दिया है। इसी सिलसिले में शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद चौक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमले का लिंक धनबाद तक पहुंचा: वासेपुर में ATS ने की छापेमारी, चार लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन

 
सभा में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सभा में भजन मंडली द्वारा शोक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल भावुक हो गया। नागरिकों ने हाथ जोड़कर उन निर्दोष आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जिनकी जान पहलगाम आतंकी हमले में ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धर्म पूछकर हत्या की घटना से देश आहत
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। आतंकवादियों का उद्देश्य देश में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का है, लेकिन भारतीय समाज इस नापाक साजिश को सफल नहीं होने देगा। रमेश सिंह ने कहा कि देशवासी एकजुट होकर आतंकवाद को करारा जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों को करारा सबक सिखाया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और आतंक के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें- रांची में रोजगार मेला: देश भर के युवाओं को PM मोदी ने ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरित किया, संजय सेठ रहे मौजूद
 
देश झुकेगा नहीं, आतंकियों को मिलेगा जवाब
प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह केवल एक शोक सभा नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ एकजुटता का संकल्प है। उन्होंने कहा कि निर्दोष और निहत्थे नागरिकों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के नापाक मंसूबे सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कर्मवीर सिंह ने विश्वास जताया कि पूरा देश इस मुश्किल समय में एकजुट है और देशद्रोही ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हर नागरिक ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया और दिवंगत आत्माओं के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed