फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Jharkhand participated in Media Entertainment Business Conclave Chennai Kamal Hassan was also present

Ranchi: चेन्नई में आयोजित मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में झारखंड ने लिया भाग, कमल हसन भी रहे मौजूद

Fri, 21 Feb 2025 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 10:10 PM IST
सार

चेन्नई में आयोजित दो दिवसीय मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में झारखंड ने भी भाग लिया। कॉनक्लेव में दक्षिण भारत के सुपर स्टार कमल हसन भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Ranchi Jharkhand participated in Media Entertainment Business Conclave Chennai Kamal Hassan was also present
कॉनक्लेव में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिक्की द्वारा 21 और 22 फरवरी को चेन्नई में आयोजित मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने भी भाग लिया है। इस कॉनक्लेव में झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात पार्टनर स्टेट की भूमिका में हैं। कॉनक्लेव का उद्घाटन तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा किया गया। इस अवसर पर साउथ के प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार कमल हसन और तृषा कृष्णन सहित दक्षिण भारत के कई फिल्मकार और कलाकारों ने भाग लिया।

विज्ञापन


कॉनक्लेव में झारखंड की ओर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक बीरू कुशवाहा और जेएफडीसीएल के सहायक कंपनी सचिव अमन कुमार ने भाग लिया। बीरू कुशवाहा ने बताया कि नॉलेज सीरीज सेशन के दौरान उपस्थित सभी फिल्मकारों को झारखंड में फ़िल्म की शूटिंग के लिए आमंत्रित किया गया। बताया गया कि झारखंड में फ़िल्म की शूटिंग करने का काफ़ी अनुकूल माहौल है। झारखंड की ख़ूबसूरत वादियां और कई मनमोहक पर्यटक स्थल हैं, जो फ़िल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन हैं। इस दौरान झारखंड के पर्यटक स्थल, कला संस्कृति और माइंस सहित झारखंड की विशेषताओं पर आधारित एक वीडियो डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
विज्ञापन


झारखंड में फ़िल्म बनाने के लिए सरकार दे रही है अनुदान
कुशवाहा ने बताया कि मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में उपस्थित फ़िल्मकारों को जेएफडीसीएल द्वारा फ़िल्मकारों को दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, झारखंड में फ़िल्म को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। झारखंड में फ़िल्म के बनाने के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है। झारखंड में फ़िल्म और फ़िल्मकारों एवं कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए झारखंड फ़िल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) की स्थापना की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed