फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi is decorated for india and england cricket match

भारत व इंग्लैंड मैच के लिये सज रही रांची

Tue, 15 Jan 2013 10:40 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 15 Jan 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
ranchi is decorated for india and england cricket match

भारत और इंग्लैंड के 19 जनवरी को होने वाले किक्रेट मैचे को लेकर राजधानी रांची को सजाने की कवायद जोरों पर है। रांची नगर निगम तेजी से चौक-चौराहों के रंग-रोगन, लाइटिंग और साफ-सफाई में जुट गया है। यह मैच रांची के एचईसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है।

विज्ञापन


देश-विदेश से आने वाली हस्तियों के सामने शहर की अच्छी छवि बनाने के लिये यह कोशिशें की जा रही हैं। जगह-जगह स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। जहां-जहां हाइमास्ट लाइट खराब है, तो उनकी मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही स्टेडियम से होटल तक आने जाने के रास्ते पर आनेवाले चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है।
विज्ञापन


सजावट के साथ-साथ ही सफाई कार्य पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख सड़ाकों के साथ एचइसी स्टेडियम की ओर जानेवाली सड़कों पर तीन शिफ्ट में सफाई कार्य शुरु किया गया है। कूड़ा न फैले इसके लिये जगह-जगह डस्टबीन रखे गये हैं। वहां सफाई कर्मचारी भी नियुक्ति भी किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed