फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi: 15-year-old girl kidnapped and molested in a moving car

रांची: 15 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी, चलती कार में दुष्कर्म कर रास्ते में फेंका

Mon, 17 Jan 2022 04:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Mon, 17 Jan 2022 04:54 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सहेलियों के साथ रोज की तरह सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Ranchi: 15-year-old girl kidnapped and molested in a moving car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रांची जिले के चान्हो में रविवार सुबह 15 साल की एक किशोरी के साथ दरिंदगी ने सभी को हैरन कर दिया। तीन सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली 10वीं की छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक दुष्कर्मियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सहेलियों के साथ रोज की तरह सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी एक कार आकर रुकी और उससे उतरे तीन युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। काफी देर तक उन्हें खदेड़ा। दो लड़कियां भागने में सफल रही लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जबरन कार में बैठा कर रांची की ओर निकल गए। रास्ते में ही चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद रास्ते में फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना के करीब 18 घंटे बाद भी पुलिस न तो गाड़ी का पता लगा सकी है, न ही दुष्कर्मियों का कुछ सुराग मिला है। पुलिस के मुताबिक रांची-डालटनगंज एनएच पर कई जगह से सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है, लेकिन कार का सुराग नहीं मिला। अब जिस जगह पर दुष्कर्मियों ने लड़की को कार से उतारा था, उसके आसपास के क्षेत्र की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। कॉल डिटेल से पता चल जाएगा कि उस समय आसपास के इलाके में कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिव थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का सुबह 5:30 बजे अपहरण किया गया था। दुष्कर्मियों ने जब उसे टेढ़ा पुल के पास छोड़ा तो वह 15 किमी पैदल चलकर गांव पहुंची। उधर, पीड़िता की सहेलियों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी थी। पुलिस को जैसे ही पता चला कि पीड़िता घर पहुंच गई है, पुलिस भी वहां पहुंची। पीड़िता और उसके घरवालों को थाने ले गई और वहां दिनभर पूछताछ चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed